फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना, जिसमें निवेश पर महिलाएं दो सालों में बन सकती हैं लखपति

Mon, 29 Jul 2024 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
Mahila Samman Bachat Patra Yojana: देश में महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक शानदार बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस योजना को शुरू करने का एलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते समय किया था। देश में कई महिलाएं सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रही हैं। खुद स्मृति ईरानी ने भी इस योजना में अपना खाता खुलवाया था। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
इस योजना में आप 100 और 1000 के मल्टीपल में निवेश कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में महिलाएं अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
इस योजना में निवेश अवधि को दो सालों के लिए निश्चित किया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में की गई इन्वेस्टमेंट में आपको कई और शानदार फायदे मिलते हैं।

4 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
अगर आपके पास दो लाख रुपये हैं और आप इस राशि को दो सालों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करती हैं, तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर कुल 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 2,32,044 रुपये होंगे। अगर आप इस स्कीम में अपना खाता खुलवाना चाहती हैं तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इसमें अपना खाता खुलवा सकती हैं। 

ABY: आयुष्मान भारत कार्ड से क्या सभी अस्पताल में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या कहता है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें