Rules Chaning From September 1st: हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। महीने की शुरुआत में सरकारी संस्थाओं से लेकर विभिन्न उपक्रम अपने नियमों में कई बदलावों को अंजाम देते हैं। इन बदलावों का सीधा असर देश में रहने वाले लोगों के ऊपर पड़ता है। कल से सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में सितंबर महीना भी अपने साथ कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है। इन बदलावों के बारे में आपको पता होना जरूरी है क्योंकि ये बदलाव सीधा आपके जीवन पर असर डालेंगे। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर कर्मचारियों की सैलरी और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम कल यानी 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं। एक आम नागरिक होने के नाते आपको बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -