रूस यूक्रेन युद्ध व्यापक स्तर पर दुनिया को प्रभावित करने का काम कर रहा है। इस युद्ध के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बड़ी उछाल देखने को मिली है। ऐसे में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आप पर पड़ रहा है। इसी कड़ी खबर ये आ रही है कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से भी ज्यादा की वृद्धि की है। इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। कीमतों में वृद्धि होने के बाद 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत नई दिल्ली में 949.50 रुपये है। इससे पहले ये कीमत 899.50 रुपये थी। सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोत्तरी का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -