Lok Sabha Election 2024: देश में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। कोई अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहा है, तो कोई चुनावी रणनीति बना रहा है। पर इस बात को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि चुनाव में मतदाता की भूमिका शायद सबसे बड़ी होती है, क्योंकि जनता ही तय करती है कि कौन सरकार में आएगा और कौन नहीं। अब जब बात मतदाताओं की हो रही है, तो आपने ये जरूर ध्यान दिया होगा कि जब आप मतदान करने जाते हैं, तो आपकी अंगुली पर एक नीली स्याही लगा दी जाती है जो कई दिनों तक मिटती नहीं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इस स्याही में ऐसा क्या होता है, जो ये जल्दी से निकलती नहीं? शायद नहीं, लेकिन आप इस नीली स्याही के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...