फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC की शानदार स्कीम, एक बार यहां करें निवेश, जीवनभर मिलेगी 12 हजार रुपये की पेंशन

Fri, 13 Dec 2024 06:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलआईसी की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। अगर आप अपने निवेश पर हर महीने रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए शानदार ऑप्शन है।
विज्ञापन
1 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Adobe Stock
देश में विभिन्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रहा है। देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक बार निवेश करके जीवनभर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। अगर आप अपने निवेश पर हर महीने रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए शानदार ऑप्शन है। एलआईसी की यह स्कीम रिटायरमेंट प्लान के तौर पर काफी लोकप्रिय है। अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं तो आप अपने रिटायरमेंट फंड या ग्रेच्युटी अमाउंट को इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : AdobeStock
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में 40 से 80 साल तक का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में आप सालाना कम से कम 12 हजार रुपये की एन्युटी खरीद सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में अधिकतम निवेश सीमा को तय नहीं किया गया है। एलआईसी की इस स्कीम में आप एक बार प्रीमियम भरकर सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन का लाभ प्रााप्त कर सकते हैं। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

4 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : AdobeStock
अगर कोई व्यक्ति 42 साल की उम्र 30 लाख रुपये की एन्यूटी खरीदता है तो उसको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन जीवनभर मिलती रहेगी। आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस प्लान को खरीद सकते हैं। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : AdobeStock
एलआईसी की इस स्कीम के 6 महीने पूरे होने के बाद आप जरूरत के समय इसको सरेंडर भी करा सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन प्लान की खास बात यह है कि जरूरत के समय आप इस स्कीम के तहत लोन भी ले सकते हैं। हालांकि, आपको कितने रुपये का लोन मिलेगा यह आपके निवेश की राशि के आधार पर तय किया जाएगा। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें