फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Children Money Back Plan: बच्चों के लिए एलआईसी की ये पॉलिसी है बेहद खास, मात्र 150 रुपये निवेश करने पर मिलेगा लाखों का रिटर्न

Wed, 02 Feb 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान - फोटो : iStock
बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने बच्चों के नाम पर किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। ताकि आगे चलकर उनकी पढ़ाई का खर्च या अन्य जरूरतें आसानी से पूरी की जा सकें। आप अपने बच्चों के फ्यूचर प्लानिंग के लिए एलआईसी के अलग-अलग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम पर आज भी देश के करोड़ों लोग भरोसा करते हैं। इसलिए एलआईसी की स्कीमों में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की एक बेहद खास पॉलिसी है जिसका नाम है न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहते हैं तो एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान - फोटो : iStock
क्या है न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान?
  • एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान की पॉलिसी 25 साल के लिए की जाती है और इसमें आपको मैच्योरिटी की रकम किस्तों में मिलती है। इसके तहत जब आपका बच्चा 18 साल का होता है तब पहली बार इसका भुगतान किया जाता है। दूसरी बार इसका बच्चे के 20 साल का होने पर और तीसरी बार 22 साल का होने पर भुगतान मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान - फोटो : pixabay
न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान की खास बातें
  • पॉलिसी लेने के लिए बच्चों के उम्र सीमा शून्य से 12 साल तक है। 
  • इस बीमा में आप कम से कम एक लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं और ज्यादा की कोई सीमा नहीं है।  
  • सबसे खास बात ये है कि इस पॉलिसी में 60 प्रतिशत पैसा मनी बैक के रूप में और 40 प्रतिशत मैच्योरिटी के समय बोनस के साथ मिलता है।  

4 of 5
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान - फोटो : pixabay
पॉलिसी लेने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी 
  • इस पॉलिसी के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऐड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है।  
  • बीमाधारक का मेडिकल 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान - फोटो : Pixabay
  • एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान लेने के लिए किसी एलआईसी ब्रांच में जाकर या किसी एजेंट से एक फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके लिए आपको हर रोज केवल 150 रुपये बचाने होंगे। अगर इसको 365 दिन के हिसाब से देखें तो 25 साल में आपको कुल 14 लाख रुपये जमा करने होते हैं। मैच्योरिटी पर आपको कुल 19 लाख रुपये मिलते हैं। अगर इस दौरान बीमाधारक की मौत हो जाती है तो बीमा की जमा की गई किस्त का 105 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें