फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana: नौकरी जाने पर ऐसे ले सकते हैं आर्थिक मदद, जानें क्या है पात्रता और क्या हैं इसके फायदे

Wed, 02 Feb 2022 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
हर कोई चाहता है कि वो पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके, ताकि उसको आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए कोई सरकारी नौकरी की तैयारी करता है, तो कोई कोर्स वगैरह करके प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है। आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितनी कठिन है, ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में काफी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से लोगों की नौकरी भी जाती रहती है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की शुरुआत की है। अगर आप भी चाहें तो आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन करके क्या-क्या लाभ पा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock
क्या है ये योजना?
  • दरअसल, अगर आपकी नौकरी छूट जाती है, तो ऐसे बोरोजगार लोगों को गुजारा भत्ता अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत भत्ता दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और बेरोजगार लोगों की मदद करना है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • आप इस योजना में नौकरी जाने के 30 दिन बाद आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको ईएसआईसी की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद आपके खाते में पैसे भेज दिए जाते हैं।

4 of 5
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
इन लोगों को मिल सकता है लाभ
  • इस अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले वो लोग ले सकते हैं, जिनका हर महीने पीएफ और ईएसआई कटता हो।
  • ये लाभ उन लोगों को मिलता है जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये या इससे कम है। वहीं, दिव्यांगजनों की ये आय सीमा 25 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
क्या मिलते हैं लाभ?
  • बात अगर इस योजना से मिलने वाले लाभ की करें, तो बेरोजगार व्यक्ति अपनी औसत सैलरी का 50 प्रतिशत क्लेम कर सकता है। इस भत्ते का फायदा आप 3 महीने तक उठा सकते हैं यानी आपको 3 महीने तक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें