फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की शानदार स्कीम, सिर्फ 1369 रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख

Fri, 26 Jul 2024 12:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC New Jeevan Anand Plan - फोटो : Istock
LIC New Jeevan Anand Plan: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी शानदार स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम में आप मात्र 1369 रुपये निवेश करके 25 लाख रुपये का बड़ा फंड मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम न्यू जीवन आनंद प्लान है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एलआईसी के न्यू जीवन आनंद प्लान में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इस स्कीम में आपको डेथ बेनिफिट भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
LIC New Jeevan Anand Plan - फोटो : Istock
एलआईसी की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी की अवधि के अंतर्गत अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में नॉमिनी को बेसिक सम एश्योर्ड का 125 प्रतिशत या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना दिया जाता है। 

IRCTC: तिरुपति बालाजी के करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
LIC New Jeevan Anand Plan - फोटो : Istock
एलआईसी की इस स्कीम में मैच्योरिटी पूरी पर आपको बोनस भी ऑफर किया जाता है। इसमें आप 5 साल, 10 साल या 15 साल के अंतराल पर बोनस चुन सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम में आप 15  सालों से लेकर 35 सालों तक निवेश कर सकते हैं। 

4 of 5
LIC New Jeevan Anand Plan - फोटो : Istock
अगर आप एलआईसी की इस स्कीम में हर महीने 1369 रुपये का प्रीमियम पूरे 35 साल तक भरते हैं। इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय आप आसानी से 25 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

जानना जरूरी: अपने ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये काम, वरना आ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC New Jeevan Anand Plan - फोटो : Istock
एलआईसी की इस स्कीम में 18 से लेकर 50 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। एलआईसी के न्यू जीवन आनंद प्लान में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें