LIC New Endowment Plan: देश में किसी और स्कीम में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी में इन्वेस्ट करना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां निवेश करने पर बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े और गारंटीड रिटर्न मिले। ऐसे में ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं, जहां उनको मैच्योरिटी के समय गारंटीड रिटर्न मिलता हो। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान है। एलआईसी की इस स्कीम में आप रोजाना 71 रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 48.75 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। देश भर में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -