फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की इस स्कीम में 71 रुपये निवेश करने पर मिलेगा 48.75 लाख का रिटर्न, जानें क्या है स्कीम

Mon, 07 Nov 2022 10:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock
LIC New Endowment Plan: देश में किसी और स्कीम में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी में इन्वेस्ट करना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां निवेश करने पर बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े और गारंटीड रिटर्न मिले। ऐसे में ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं, जहां उनको मैच्योरिटी के समय गारंटीड रिटर्न मिलता हो। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान है। एलआईसी की इस स्कीम में आप रोजाना 71 रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 48.75 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। देश भर में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock
अगर आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। इस स्कीम में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 52 साल की उम्र के लोग इन्वेस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock
इस स्कीम में मैच्योरिटी की अवधि 12 से 35 साल है। आप अपनी जरूरत के आधार पर निवेश अवधि को तय कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप 18 वर्ष की आयु में दस लाख के सम एश्योर्ड का एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान खरीदते हैं, जिसकी कुल अवधि 35 साल है। 

4 of 5
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock
ऐसे में आपको पहले साल 26,534 रुपये का प्रीमियम भरना है। वहीं दूसरे साल आपको 25,962 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। इस प्रीमियम के आधार पर अगर आप रोजाना 71 रुपये के प्रीमियम की बचत करते हैं। इस स्थिति में आपको मैच्योरिटी के समय पूरे 48.75 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock
एलआईसी के न्यू एंडोमेंट प्लान के अंतर्गत आपको प्रीमियम के तौर पर 9,09,242 रुपये के प्रीमियम की पेमेंट करनी होती है। इस पर आपको मैच्योरिटी के समय 48,75,000 रुपये का रिटर्न मिलता है। 

ABY: पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं, जानें क्या है आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें