फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: बड़ी शानदार है एलआईसी की यह स्कीम, मात्र 54 रुपये की बचत करने के बाद हर साल मिलेंगे 48 हजार

Fri, 17 Nov 2023 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Umang Plan - फोटो : istock
LIC Jeevan Umang Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। विभिन्न आय वर्गों को देखते हुए एलआईसी कई स्कीम्स का संचालन कर रहा है। एलआईसी की स्कीम्स भरोसेमंद तो होती हैं साथ ही इसमें निवेश करने के बाद आपको रिटर्न भी काफी शानदार मिलता है। इसी वजह से देशभर में लाखों लोग एलआईसी की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन उमंग योजना है। एलआईसी की जीवन उमंग योजना में निवेश करने पर लोगों को कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। इस स्कीम में आप मात्र 54 रुपये की बचत करके हर साल 48 हजार रुपये का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Umang Plan - फोटो : istock
अगर आप 25 साल की उम्र में 6 लाख के सम एश्योर्ड के साथ 30 साल के लिए जीवन उमंग पॉलिसी को खरीदते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 54.6 रुपये की बचत करके हर महीने इस स्कीम में 1638 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Umang Plan - फोटो : istock
आपकी उम्र जब 55 साल की हो जाएगी। उस समय पॉलिसी का पेमेंट टर्म खत्म हो जाएगा और हर वर्ष 48 हजार रुपये मैच्योरिटी तक मिलेंगे। एलआईसी की जीवन उमंग स्कीम में मैच्योरिटी की उम्र 100 वर्ष तय की गई है। 

PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

4 of 5
LIC Jeevan Umang Plan - फोटो : istock
ऐसे में आपको 100 की उम्र होने तक एलआईसी जीवन उमंग योजना के अंतर्गत मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता रहेगा। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में आपको डेथ बेनिफिट का लाभ भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Umang Plan - फोटो : istock
एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में एलआईसी की यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें