फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Jeevan Tarun: बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगी LIC की ये स्कीम, जानिए क्या है एलआईसी जीवन तरुण प्लान

Mon, 22 Aug 2022 10:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : istock
LIC Jeevan Tarun Plan: अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन तरुण प्लान है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। एलआईसी जीवन तरुण प्लान को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को एक अच्छी दिशा देने के लिए ये एक शानदार निवेश योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन तरुण प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
अगर आप एलआईसी के जीवन तरुण प्लान में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि को तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
इस स्कीम में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिनों की निश्चित की गई है।। वहीं बात अगर अधिकतम आयु की करें, तो उसे 12 वर्ष तय किया गया है। एलआईसी जीवन तरुण प्लान में निवेश करते समय अगर बच्चे के माता-पिता की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके आगे के प्रीमियमों को माफ कर दिया जाता है।  

4 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
एलआईसी जीवन तरुण प्लान में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी के पैसे तब मिलते हैं, जब बच्चे की आयु 25 वर्ष पूरी हो जाती है। मान लीजिए आपके बच्चे की उम्र 7 वर्ष है और इस स्कीम में उसके नाम पर निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में आपको कुल 18 वर्षों के लिए इस स्कीम में निवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
देश में अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई लोग एलआईसी जीवन तरुण प्लान में निवेश करना पसंद करते हैं। आप अपने बच्चों के भविष्य को एक सही आकार देने के लिए इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें