फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Plan: एलआईसी की यह योजना आपके बच्चों के भविष्य को करेगी सुरक्षित, जानें स्कीम की खास बातें

Sat, 16 Apr 2022 06:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : istock
LIC Jeevan Tarun Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन तरुण प्लान है। इस योजना को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। हम में से अधिकतर लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। इस कारण हम काफी पहले से ही बचत करने लगते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई में आपको स्मार्ट ढंग से बचत करने की जरूरत है। आप स्मार्ट ढंग से बचत तभी कर सकते हैं, जब आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करें। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी स्कीम की तलाश में हैं, तो एलआईसी का जीवन तरुण प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
एलआईसी जीवन तरुण प्लान एक फेलेक्सिबल स्कीम है। इसे खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की सीमा तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

3 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
एलआईसी जीवन तरुण प्लान के अंतर्गत परिपक्वता लाभ तब मिलता है, जब आपके बच्चे की आयु 25 वर्ष हो जाती है। मान लीजिए अगर आपके बच्चे की आयु 7 वर्ष है, तो इस स्थिति में जब वह 25 वर्ष का हो जाएगा। उस समय आपको स्कीम का लाभ मिलेगा। ऐसे में स्कीम की परिपक्वता अवधि 18 वर्ष की होगी।

4 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
इस स्कीम में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिनों की होनी चाहिए। वहीं बात अगर अधिकतम आयु की करें, तो वह 12 वर्ष है। अगर आप अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं, तो एलआईसी जीवन तरुण प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
विज्ञापन

5 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करते समय अगर बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत आपको 26 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
अगर आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनकी उच्च शिक्षा के लिए पहले से पैसा जुटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। भारत में कई लोग अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें