फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 28 Jan 2024 11:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
देश में करोड़ों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देश के गरीब किसानों को प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। पिछले साल 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। अगर आप भी भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
आप जैसे ही इस लिंक को ओपन करेंगे। होमपेज पर आपको New Farmers Registration का विकल्प मिलेगा। इस लिंक को ओपन करने के बाद पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। यह करने के बाद इमेज कोड को दर्ज करना होगा।

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
इमेज कोड दर्ज करने के बाद ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को फिल करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

पीएम सूर्योदय योजना: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : iStock
यहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। अंत में आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया के तहत आप आसानी से स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें