फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: महिलाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी LIC की यह स्कीम, 58 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकती हैं 8 लाख

Fri, 13 Jan 2023 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : Istock
LIC Aadhaar Shila Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आधार शिला पॉलिसी है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसे खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आप अपनी छोटी बचत पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आप एलआईसी की आधार शिला स्कीम में निवेश शुरू कर सकती हैं। एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप रोजाना 58 रुपये की बचत करती हैं। ऐसे में एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकती हैं। देश में कई महिलाएं एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी आधार शिला स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
lic new - फोटो : istock
अगर आप एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। एलआईसी की इस स्कीम में 8 से लेकर 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। 

MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता खत्म करेगी SBI की यह स्कीम, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 76.5 लाख
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : Istock
एलआईसी आधार शिला स्कीम की न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल और अधिकतम 20 साल के लिए है। इस स्कीम की परिपक्वता अवधि की अधिकतम उम्र 70 वर्ष है। स्कीम की खास बात यह है कि पॉलिसी लेने के अगर 5 साल के बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय लॉयल्टी एडिशन की सुविधा परिवार को मिलती है। 

4 of 5
money - फोटो : iStock
अगर आप 30 साल की आयु में इस स्कीम में हर दिन 58 रुपये की बचत करके पूरे 20 सालों तक निवेश करती हैं। ऐसे में पहले साल में कुल 21,918 रुपये जमा होंगे। इस पर आपको कुल 4.5 फीसदी का टैक्स भी देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
इसके बाद आपको दूसरे साल इस स्कीम में 21,446 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। इस स्कीम में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर अपने प्रीमियम को भर सकते हैं। प्रीमियम भरने के बाद आप मैच्योरिटी के समय कुल 7,94,000 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

Password Tips And Tricks: पासवर्ड बनाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हैक हो सकता है आपका अकाउंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें