PM Kisan Yojana 13 Installment Release Date: लगभग हर एक वर्ग के लिए देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन, आवास, बीमा, मुफ्त व सस्ता राशन योजना, शिक्षा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जो किसानों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब 13वीं किस्त का इंतजार किसानों को है, लेकिन क्या ये किस्त जनवरी में आ सकती है या इसमें और देरी देखी जा सकती है? तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बार में जान सकते हैं...