फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आपके लैपटॉप चार्जर में भी लग सकती है आग? जानें कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ऐसे करें बचाव

Sat, 23 Apr 2022 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
आजकल लगभग सभी काम कंप्यूटर की मदद से होते हैं। दफ्तर, कॉलेज, ट्यूशन और यहां तक कि स्कूलों में भी कंप्यूटर का अहम रोल नजर आता है। तकनीकी रूप से मजबूत होने के कारण लगभग सभी काम कंप्यूटर के जरिए हो जाते हैं। वहीं, डेस्कटॉप की जगह पर अब लोग लैपटॉप को ज्यादा महत्वता दे रहे हैं। लैपटॉप पर काम करने के कई फायदे भी हैं। आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं, इसमें चार्जिंग की सुविधा होती है आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैपटॉप को चार्ज करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है? क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपके लैपटॉप के चार्जर में आग तक लगा सकती है। जी हां, एक ऐसा ही ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया। जहां की एक आईटी फर्म में काम करने वाली सुमनलता नाम की महिला काम करते वक्त लैपटॉप में आग लगने की वजह से 100 प्रतिशत जल गई। दरअसल, जब सुमनलता लैपटॉप पर काम कर रही थी, तब वो उसे चार्ज भी कर रही थी जिसके बाद चार्जर के एडप्टर से आग फैली और शॉर्ट सर्किट होकर आग पूरे बिस्तर तक फैल गई। इसलिए जरूरी है कि आप भी कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : pexels
इन बातों का रखें ध्यान:-

चार्जर को बिस्तर पर न रखें
  • लैपटॉप पर काम करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं और कहीं पर भी रखकर काम कर सकते हैं। डेस्कटॉप की तरह इसको लेकर एक जगह पर नहीं बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Pixabay
  • ऐसे में कई लोग लैपटॉप को लेकर बिस्तर पर काम करते हैं। ऐसा करना गलत नहीं, लेकिन आपको ध्यान देना है कि चार्जर को चार्जिंग पर लगाकर बिस्तर पर न रखें। इससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति में बिस्तर पर आग लग सकती है।

4 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Pixabay
चार्जर की जब जरूरत हो तभी इस्तेमाल करें
  • चार्ज का इस्तेमाल तभी करें, जब आपको लैपटॉप चार्ज करना हो। कई लोग चार्जर को चार्जिंग प्वाइंट पर लगाए रखते हैं। इससे चार्जर का इस्तेमाल न होने पर भी ये चलता रहता है, और गर्म होने पर इसमें आग तक लग सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
ज्यादा गर्म होने पर लग सकती है आग
  • आपको अपने लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर नहीं भूलना है। बल्कि ध्यान देना है कि अगर चार्जिंग के दौरान लैपटॉप या चार्जर में से कोई या दोनों गर्म हो रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में चार्जिंग बंद कर दें और इसे जल्द से जल्द चेक करवाएं, नहीं तो इसमें आग तक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लैपटॉप चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
ओवर चार्जिंग से बचें
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो लैपटॉप को लंबे समय के लिए या रात में चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है क्योंकि ओवर चार्जिंग की वजह से जहां लैपटॉप की बैटरी और चार्जर दोनों जल्दी खराब हो सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इससे चार्जर में आग लगने का खतरा बना रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें