फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: शुरू करें नींबू की खेती, हर साल होगी लाखों रुपये की कमाई

Fri, 22 Apr 2022 05:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : Pixabay
Lemon Farming Business ideas: योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप सभी वेरिएबल्स और उसके आउटकम को ध्यान में रखकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में आपका व्यापार नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे शुरू करके आप खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। ये बिजनेस नींबू से जुड़ा हुआ है। इन दिनों बाजार में नींबू काफी ऊंची कीमतों में बिक रहे हैं। वहीं आमतौर पर नींबू आसानी से बाजार में 50 से 70 रुपये किलो के दाम पर बिकते हैं। नींबू में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा गर्मियों की सीजन में इसकी काफी मांग रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। अगर आप नींबू की खेती करते हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : istock
भारत के कई इलाकों में लोग पारंपरिक खेती को छोड़कर नींबू की खेती कर रहे हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर नींबू की खेती की जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : Pixabay
नींबू के रस का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्क्वैश, कोर्डियल और अम्ल बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नींबू का उपयोग खाने पीने की वस्तुओं में भी किया जाता है। 

4 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : istock
इस वजह से नींबू की मांग पूरे साल बनी रहती है। अगर आप नींबू की खेती शुरू करते हैं। इस स्थिति में आप आसानी से 1 एकड़ भूमि पर 300 से अधिक नींबू के पौधे लगा सकते हैं। नींबू का पौधा तीसरे साल से फल देने की शुरुआत कर देता है।
विज्ञापन

5 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : istock
इसके पौधे में हर एक साल में तीन बार खाद डालने की जरूरत होती है। एक बार जब पेड़ तैयार हो जाता है। उसके बाद एक पौधा आसानी से 30 किलो तक फल दे देता है। नींबू का पेड़ हर एक साल में दो बार फल देता है। एक बार मई-जून के महीने में वहीं दूसरी बार नवंबर के महीने में देता है। नींबू की खेती करते समय आपको कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lemon Farming Business ideas - फोटो : iStock
अगर आप एक एकड़ खेत में नींबू की खेती करते हैं, तो इससे आप हर साल 7 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग नींबू की खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें