फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhpati Didi: क्या है लखपति दीदी योजना, जिसके अंतर्गत बिना ब्याज के महिलाओं को मिल रहा 5 लाख रुपये तक का लोन

Sun, 25 Aug 2024 04:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock
Lakhpati Didi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख लखपति दीदी को सम्मानित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का यह अभियान बहनों और बेटियों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करके उनके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा। भारत सरकार ने इस योजना के जरिए लगभग तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का उद्देश्य निश्चित किया है। लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। लखपति दीदी योजना का जिक्र पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सरकार पांच लाख रुपये का लोन देती है। खास बात यह है कि इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। यह ब्याज मुक्त लोन होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना है। इसके बाद अगर कोई महिला अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है तो उसे अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा।

4 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock
लखपति दीदी योजना में 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वे महिलाएं जिनके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : istock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें