फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medicines: मेडिकल स्टोर पर किया जा रहा जान के साथ खिलवाड़, बिक रही नकली दवाएं, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Sun, 25 Aug 2024 02:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Medicines Are Real Or Not - फोटो : Istock
How To Check Medicines Are Real Or Fake: किसी की जान बचाने में दवाओं की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दवाएं हमारे भीतर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती हैं। इस कारण हम किसी प्रकार की गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के बाद भी दवाओं का सेवन करके जल्द ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा सेहत को दुरुस्त रखने में भी दवाओं की काफी जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं इन दिनों आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई मेडिकल स्टोर पर असली के नाम पर नकली दवाओं को बेचा जा रहा है। अगर आप इन नकली दवाओं का सेवन करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप मेडिकल स्टोर पर दवाओं को खरीदने जा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Medicines Are Real Or Not - फोटो : Istock
आप असली और नकली दवाओं की पहचान उसकी पैकेजिंग को देखकर कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नकली दवाओं की पैकेजिंग ठीक ढंग से नहीं की जाती है। यही नहीं उसकी पैकेजिंग के ऊपर दवा के विषय में स्पष्ट जानकारी भी नहीं लिखी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Medicines Are Real Or Not - फोटो : Istock
वहीं जो दवाएं असली होती हैं उस पर दवा के विषय में स्पष्ट जानकारी लिखी होती है। इसके अलावा असली दवाओं की पैकेजिंग भी ठीक ढंग से की जाती है। असली दवाओं के ऊपर एक खास तरह का यूनिक कोड प्रिंट होता है।

4 of 5
How To Check Medicines Are Real Or Not - फोटो : Istock
इस यूनिक कोड में दवा की मैन्युफैक्चरिंग डेट से लेकर उसकी सप्लाई चैन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होती है। नकली दवाएं बनाने वाले असली दवाओं के डिजाइन को तो कॉपी कर लेते हैं। वहीं वे असली दवा के यूनिक कोड या क्यूआर कोड को कॉपी नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Medicines Are Real Or Not - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको हमेशा विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से ही दवाओं को खरीदना चाहिए। आप जिस दवा को खरीद रहे हैं उसे खरीदने के बाद अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर दवा को देखकर इस बारे में आसानी से पता लगा लेगा कि वह असली है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें