फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये? जानिए कैसे करें आवेदन

Wed, 15 May 2024 06:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सरकार ने साल 2019 में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की थी। यह योजना गरीब और मध्य वर्ग की लड़कियों को शिक्षा और आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। सरकार की तरफ से इसके लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी जा सकती है। इस योजना की राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये की जा सकती है। 

योजना में बड़ा बदलाव 

सरकार ने इस योजना में बड़ा बदलाव किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को राशि बढ़ाकर दी जाएगी। सरकार की तरफ से 4 मई को लाभार्थियों के खाते में 12वीं किस्त की राशि भेजी गई थी। हालांकि, अभी 13वीं किस्त कब भेजी जाएगी, इसकी तारीख अभी तक तय नहीं है, लेकिन लाभार्थियों के खाते में 10 जून तक पैसे भेजे जा सकते हैं। इस योजना से अभी तक 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है। 
विज्ञापन

2 of 5
लाड़ली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
राशि बढ़कर हो जाएगी इतने हजार 

लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली राशि धीरे-धीरे बढ़कर तीन हजार रुपये प्रति महीने हो जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक चुनावी सभा के दौरान यह बयान दिया था। उन्होंने चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपये डाल रही है और इसे बढ़ाकर तीन हजार रुपये महीना तक ले जाने वाले हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौंहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। अब उन्होंने बहनों को राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने का एलान किया है। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
लाड़ली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
ऐसे करें आवेदन

लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। 

वेबसाइट पर जाने पर होम पेज पर नया पेज दिखेगा, यहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी। 

जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। 

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया और नियम

4 of 5
लाड़ली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
ऑफलाइन भी कर सकते आवेदन 

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र भरकर संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके साथ ही आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे। 

Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कितने टन का होता ट्रेन में लगा एसी? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाड़ली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
गौरतलब है कि बीपीएल परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके साथ महिला को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए। 21 वर्ष की अविवाहित बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें