फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Vikas Patra: यह स्कीम कुछ महीनों में कर देगी आपके पैसों को डबल, ऐसे करें आवेदन

Fri, 20 Jan 2023 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock
Kisan Vikas Patra Scheme: अपने बचत के पैसों पर हर कोई अच्छा रिटर्न पाना चाहता है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी अपने बचत के पैसों की एफडी करा देती है या उसे बैंक में जमा रहने देती है। गौरतलब बात यह है कि निवेश के इन क्षेत्रों में आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित जरूर रहते हैं, लेकिन यहां ज्यादा मात्रा में रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश किए गए आपके पैसे मात्र 120 महीनों में डबल हो जाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में अधिकांश लोग किसान विकास पत्र योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। ऐसे में जो लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। उनके पैसे पहले के मुकाबले तीन महीने पहले ही डबल हो जाएंगे। 

Govt Scheme: किसानों को उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock
वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर ग्राहकों को 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। नियमों में बदलाव होने के बाद अब मैच्योरिटी पीरियड 10 साल हो गया है।

4 of 5
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप 1 हजार रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं आप 100 रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : iStock
आप आसानी से किसान विकास पत्र योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा रसीद के साथ आवेदन को भरना होगा। यहां आप अपने निवेश के पैसों को नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा कर सकते हैं।

NPS: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी सुरक्षित, 200 रुपये के निवेश से जीवन भर मिलेगी 50 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें