भारत में आज भी ऐसे लोगों की काफी ज्यादा संख्या है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यही नहीं, देश की एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से भी जुड़ी हुई है। इन लोगों के पास काम की दिक्कतें होती हैं, और कोरोना महामारी के आने के बाद से तो इन लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि इन लोगों की मदद की जा सके। इन्हीं में से एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य लाभ भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब तक लगभग 24 करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करवा चुके हैं। हालांकि, देखा ये भी जा रहा है कि कई लोगों के ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट भी हो रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस योजना में मिलने वाले लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। अगर आपका कार्ड भी रिजेक्ट हुआ है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट हो सकता है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...