फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVP: इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर कुछ सालों में डबल हो जाएगा पैसा, जानें इसके फायदे

Mon, 14 Mar 2022 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप कुछ सालों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र है। अगर आप अपने भविष्य के खास प्रयोजनों को ध्यान में रखते हुए किसी सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसे सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपका निवेश 10 साल 4 महीनों में डबल हो जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : Istock
किसान विकास पत्र योजना में आप 1 हजार रुपये की छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट करना होगा। वहीं बात अगर निवेश की अधिकतम सीमा की करें, तो उसको निश्चित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : Istock
इस स्कीम में देश का कोई भी वयस्क आसानी से अपना खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा तीन वयस्क मिलकर एक ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग भी अपना अकाउंट खुलवा सकता है।

4 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में निवेश करने को लेकर उत्सुक हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में विजिट करना होगा। वहां आपको अकाउंट ओपनिंग का फॉर्म भरना है। उसके बाद आपका खाता इस स्कीम में आसानी से खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
भारत में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आप मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसों से अपने भविष्य के कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें