PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। ऐसे में इस बार भी करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़े हैं? क्या आपको किस्त का लाभ मिलता है? अगर नहीं तो आप इस योजना में आवेदन करके किस्त का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...