फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब करते हुए अपनाएं 50_30_20 का यह गोल्डन रूल, सैलरी सेविंग करने के साथ भविष्य भी कर सकेंगे सुरक्षित

Sun, 14 Jul 2024 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
What Is The 50:30:20 Golden Rule Of Salary Saving: आज के इस बाजारवादी दौर में बचत करना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। इस पूंजीवादी व्यवस्था के भीतर विभिन्न वस्तुओं और उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए कंपनियां अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटजी की मदद से हमारे भीतर वस्तुओं और चीजों को लेकर इच्छाएं निर्मित कर रही हैं। इस कारण लोग कई ऐसी चीजों को भी खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिनकी उनको खास जरूरत नहीं है। कई बार पैसे न होने पर लोग इन चीजों को क्रेडिट कार्ड या लोन पर ले लेते हैं। इस कारण हर महीने ईएमआई का बोझ उनको और भी ज्यादा परेशान करता है। इन सब में पैसों की बचत करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 50:30:20 के एक गोल्डन रूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जॉब करते हुए अपनी जिंदगी अच्छे से जी सकते हैं और साथ ही साथ पैसों की भी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
विशेषज्ञों की मानें तो आपको जॉब से जितनी सैलरी मिलती है। उसको आप 50:30:20 के रूल में बांट सकते हैं। 50:30:20 के इस गोल्डन रूल में आपको अपनी सैलरी के 50 फीसदी हिस्से को अपनी जरूरतों पर खर्च करना चाहिए। 

Aadhaar Card: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि?
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
जरूरत वाली चीजें होम रेंट, यूटिलिटी बिल, राशन, स्वास्थ्य पर आने वाले खर्च, इंश्योरेंस, बच्चों के स्कूल और कॉलेज की फीस आदि शामिल हैं। वहीं बचे हुए 30 फीसदी हिस्से को आप अपनी इच्छाओं पर खर्च कर सकते हैं। 

Ration Card E-kyc: क्या अब तक नहीं करवाई है राशन कार्ड की ई-केवाईसी? यहां जानें तरीका और आखिरी तारीख

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसमें आप फिल्म देखने, स्मार्टफोन और दूसरे जरूरी उपकरण खरदीने, घूमने आदि पर खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा बाकी का जो बचा हुआ 20 फीसदी हिस्सा है उसे आपको किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे, तुरंत कराएं ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
आप 20 फीसदी हिस्से को अलग अलग जगहों पर निवेश कर सकते हैं। इसमें म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं तो आप सरकार की किसी छोटी बचत योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं। ये पैसे आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करेंगे।  

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें