कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को किसी न किसी तरह से परेशान किया। ऐसे में भारत सरकार ने कोरोना महामारी के चलते देश के आम लोगों के लिए आत्मनिर्भर नाम के एक राहत पैकेज का ऐलान किया था। साथ ही देश के 2.5 करोड़ अन्नदाताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का भी ऐलान किया गया था, जिसके अंतगर्त किसानों की आर्थिक तौर मदद की जाएगी। मगर इसके लिए जरूरी है कि सभी किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो। ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना बहुत जरुरी है, जिसके बाद ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अब किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको कई सारे जरुरी दस्तावेजों की आवश्कयता होती है, जो आपका इस योजना का लाभ दिलाने और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से है वो जरूरी दस्तावेज हैं, जो आपको चाहिए होते हैं।