इंटरनेट के आने से आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। इसने पूरे विश्व को एक करने का काम किया है। आज हम दूर होकर भी पास हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते आज की इस दुनिया को वैश्विक गांव की संज्ञा दी गई है। इंटरनेट ने हमें एक कर दिया है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और हैकिंग से जुड़ी गतिविधियों का भी विकास हुआ है। आज बड़े पैमाने पर इंटरनेट का यूज करने वालों को साइबर अपराधी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आप एक बड़े धोखे का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में भविष्य में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।