Keystone Realtors IPO: कीस्टोन रियलटर्स कंपनी के आईपीओ के बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। इस कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 16 नवंबर तक खुला रहेगा। ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आप 16 नवंबर तक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशकों के लिए ये आईपीओ फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आईपीओ के जरिए कीस्टोन रियलटर्स कंपनी कुल 637 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। इस कंपनी ने लॉन्च से पहले ही 170 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अगर आप स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आप इस आईपीओ में दांव लगा सकते हैं। कीस्टोन रियलटर्स कंपनी के आईपीओ में 560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। इसके अलावा 75 करोड़ रुपये का ऑफर सेल भी इसमें शामिल है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -