फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keystone Realtors IPO: इस कंपनी ने आज निकाला अपना आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड

Mon, 14 Nov 2022 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
Keystone Realtors IPO: कीस्टोन रियलटर्स कंपनी के आईपीओ के बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। इस कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 16 नवंबर तक खुला रहेगा। ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आप 16 नवंबर तक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशकों के लिए ये आईपीओ फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आईपीओ के जरिए कीस्टोन रियलटर्स कंपनी कुल 637 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। इस कंपनी ने लॉन्च से पहले ही 170 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अगर आप स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आप इस आईपीओ में दांव लगा सकते हैं। कीस्टोन रियलटर्स कंपनी के आईपीओ में 560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। इसके अलावा 75 करोड़ रुपये का ऑफर सेल भी इसमें शामिल है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 514-541 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। आईपीओ के अंतर्गत ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
वहीं पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। ये कंपनी रुस्तमजी ब्रॉन्ड नाम के अंतर्गत प्रोपर्टी के व्यवसाय से जुड़ी है। 

4 of 5
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
इस कंपनी का एंकर बुक 11 नवंबर के दिन खुला था। इस दौरान कंपनी ने एंकर निवेशकों से कुल 170 करोड़ रुपये जुटाए थे। कीस्टोन रियलटर्स कंपनी इस आईपीओ के जरिए जो पैसे जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
उससे कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण को पूरा करने, पुराने कर्ज को चुकाने और जनरल कॉर्पोरेट से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इस आईपीओ का एक लॉट 27 शेयरों का है। अगर आप रिटेल निवेशक हैं। इस स्थिति में आप 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Trade Fair: आज से शुरू हुआ ट्रेड फेयर, इन मेट्रो स्टेशनों से खरीद सकेंगे टिकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें