फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पुरानी गाड़ी खरीदने वाले भूलकर भी न भूलें यें बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Mon, 05 Feb 2024 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
Buying a Second Hand Car or Bike: आप दफ्तर जाते हों या फिर कहीं घूमने जाते हों या कहीं अन्य जगह पर आदि। ऐसे में लोग ज्यादातर अपने वाहन से ही सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक नया खरीदते हैं, लेकिन कई लोग पुराने वाहन भी खरीदते हैं। इसके पीछे सबके अपने अलग-अलग कारण होते हैं। कोई पुराने वाहन से गाड़ी चलाना सीखता है, तो कोई पैसों की कमी की वजह से पुराना वाहन खरीदता है। पर आप जब भी कोई पुराना वाहन खरीदें, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-

पहली बात
  • आप ध्यान रखें कि जब भी कोई पुरानी गाड़ी खरीदने जाएं, तो उसे पहले किसी मैकेनिक को दिखाएं। वो आपको गाड़ी और उसके इंजन की कमी को बता सकता है। आप अपने साथ कोई मैकेनिक लेकर जा सकते हैं। अगर मैकेनिक कमी बताएं, तो वो गाड़ी खरीदने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
दूसरी बात
  • पुरानी गाड़ी अगर आप खरीद चुके हैं, तो उसे घर लाने से पहले उसका इंजन ऑयल जरूर चेक करवाएं। अगर ये खत्म है, तो तुरंत डलवाएं। वरना इंजन ऑयल न होने की वजह से गाड़ी का इंजन सीज तक हो सकता है और आपको नुकसान हो सकता है।

4 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • गाड़ी भले ही पुरानी हो, लेकिन उसके सारे पेपर्स जरूर चेक करें। गाड़ी की आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस जैसे पेपर्स जरूर चेक करें। अगर पेपर्स में कमी है, तो ऐसी गाड़ी खरीदने से बचें। वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
चौथी बात
  • जब भी आप पुरानी गाड़ी खरीदें, तो उसके चालान जरूर चेक कर लें। अगर कोई चालान हो, तो मालिक से इन्हें क्लियर करने को कहें और इसके बाद ही गाड़ी खरीदें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें