फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: इस स्कीम के लिए कौन है पात्र और क्या ले सकते हैं लाभ? यहां जानें सब कुछ

Mon, 05 Feb 2024 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी सरकारी योजनाओं का संचालन करती है, जिसके जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। जैसे- 17 सितंबर 2023 को भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को और इनके अंतर्गत काम करने वाले लोगों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र होने चाहिए, जिसके बाद आपको कई लाभ भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है और क्या लाभ मिल सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
ये हैं लाभ:-
  • योजना से जुड़ने पर रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड मिलता है, टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये तक का लोन वो भी बिना सिक्योरिटी के मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Istock
विश्वकर्मा योजना के लिए ये लोग हैं पात्र:-

बात अगर योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लोगों की करें, तो इसमें सबसे पहले वो लोग शामिल हैं...
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Istock
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, दर्जी हैं और जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : pixabay
आवेदन करने का ये है तरीका-
  • आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है और यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर दस्तावेज देने हैं। फिर आपकी पात्रता चेक होगी और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें