अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ी संख्या में लोग आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों के पास अपने वाहन भी है। कोई दोपहिया वाहन से दफ्तर, कॉलेज समेत अन्य जगहों पर जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ लोग चार पहिया वाहन से भी यात्रा करते हैं। ऐसे में गाड़ी में पेट्रोल भरवाना पड़ता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल-डीजल भरते समय धांधली करते हैं और लोगों से पूरे पैसे लेकर कम पेट्रोल-डीजल देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या आपको ऐसी धांधली होते हुए नजर आती है, तो आप चाहें तो इनकी शिकायत भी कर सकते हैं। जहां से उचित कार्रवाई भी की जाती है। तो चलिए जानते हैं आप कहां शिकायत कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...