फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

Sun, 17 Apr 2022 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : i stock
JIo Recharge Plans: आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में अगर आप आईपीएल देखना चाहते हैं, तो जियो के ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के अलावा डाटा और कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो के इन रिचार्ज प्लान्स को फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। अगर आप भी आईपीएल देखने को शौकीन हैं, तो जियो के ये प्लान्स खास आपके लिए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के शानदार क्रिकेट प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB या उससे अधिक मात्रा में डाटा लिमिट मिलती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
जियो के इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिल रहा है। इसके अलावा जियो के दूसरे एप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन इस प्लान में आपको मिल रहा है। 

4 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : iStock

जियो का 601 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्रीपेड प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। प्लान में आपको जियो के दूसरे एप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 1066 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आप जियो के किसी लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में जियो का ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
इसके अलावा प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें