फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: जल्द आने वाला है भारत का सबसे बड़ा आईपीओ, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Sun, 17 Apr 2022 02:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : istock
LIC IPO kya hai: एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसकी गिनती दुनिया की बड़ी इंश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनियों में की जाती है। वर्तमान समय में एलआईसी के पास 13.5 लाख से भी ज्यादा एजेंट हैं। भारत में बड़े स्तर पर लोग निवेश के लिए एलआईसी की स्कीम्स का चयन करते हैं। एलआईसी जल्द ही अपने आईपीओ की लिस्टिंग करने जा रही है। देश में बड़े स्तर पर निवेशक एसआईसी के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ भारत का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीओ के जरिए कंपनी ने 6 बिलियन डॉलर्स को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी के 5 प्रतिशत स्टेक को शेयर मार्केट में लिस्ट करने की योजना बना रही है। अगर यह आईपीओ सफल साबित होता है, तो ये नवंबर में आए पेटीएम के आईपीओ को भी पीछे कर देगा।
विज्ञापन

2 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : istock
रिपोर्ट्स की मानें तो एलआईसी आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीधारक और 5 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के लिए आरक्षित होगा। एलआईसी का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ साबित होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : Istock
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी के अंतर्गत 31.6 करोड़ शेयर जारी करने वाली है। ऐसे में कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। इस आईपीओ के 35 फीसदी हिस्से को रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया जाएगा। ऐसे में पॉलिसी होल्डर्स अधिकतम 4 लाख रुपये तक के शेयरों की बोली लगा सकते हैं। 

4 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : Istock
इसके अलावा आईपीओ में 20 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का भी रास्ता खुल गया है। आईपीओ में निवेश करने के बाद पॉलिसी हॉल्डर्स के लिए किसी प्रकार का लॉक इन अवधि पीरियड नहीं होगा। वह लिस्टिंग के दिन आसानी से शेयर को बेच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : Istock
रूस यूक्रेन युद्ध के कारण इस आईपीओ को लाने में काफी देरी हो गई थी। वहीं अब इस आईपीओ को जल्द से जल्द लिस्ट कराने की पूरी तैयारी की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के अंत तक यह आईपीओ लिस्ट हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : i stock
अगर आप भी एलआईसी आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने से पहले ये जान लें कि डीमैट अकाउंट आपके नाम पर होना चाहिए। वहीं अगर डीमैट अकाउंट ज्वाइंट है। इस स्थिति में प्राइमरी अकाउंट होल्डर को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
LIC IPO kya hai - फोटो : istock
इसके अलावा आपको अपने पैन रिकॉर्ड की KYC जरूर करवा लेनी चाहिए। ऐसा करने पर आईपीओ में बिडिंग करते समय आसानी होगी। अगर आपके पैन में किसी भी प्रकार की दिक्कत है, तो उसमें जल्द से जल्द सुधार करवा लें। इसके बाद ही आप इस आईपीओ में निवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें