आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। अगर कहा जाए कि ये आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। कोई इंटरनेट चलाकर सोशल मीडिया पर समय बिता रहा है, तो कोई फोटो और वीडियो बना रहा है। वहीं, मोबाइल लोगों को एक-दूसरे के करीब भी लाया है, क्योंकि मोबाइल नंबर मिलाकर आप किसी से भी बात कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने सिम कार्ड में रिचार्ज कराना पड़ता है। हालांकि, लोग महंगे रिचार्ज की वजह से हमेशा ही सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अगर आप जियो के यूजर हैं, तो आपके लिए एक ऐसा प्लान है जिसके एक बार रिचार्ज पर आप पूरे 336 दिनों का लाभ ले सकते हैं। मतलब लगभग एक साल का लाभ आपको मिल सकता है। तो चलिए आपको जियो के इस सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...