फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ, तो आवेदन के लिए ये चार दस्तावेज हैं बेहद जरूरी

Thu, 24 Mar 2022 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
हमारे देश में किसानों की मदद के लिए सरकार द्वारा कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ और खेती के सामान के लिए मदद की जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक मदद करना है, जिससे वो अपनी खेती का सामान खरीद सके और उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। मौजूदा समय में इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से काफी किसान जुड़े हैं। लेकिन अगर आप अब तक इससे नहीं जुड़े हैं, और आप जुड़ने की सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आवेदन के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको क्या-क्या दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ
  • अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ते हैं, तो आपको सालाना 6 हजार रुपये भारत सरकार की तरफ से सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-

आधार कार्ड चाहिए
  • अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। योजना से जुड़ने के लिए आधार का आपके पास होना बेहद जरूरी है।

4 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
बैंक खाते की जानकारी
  • आपको अपने बैंक की जानकारी भी देनी होती है। दरअसल, इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे आपके बैंक खाते में ही आते हैं। इसलिए बैंक खाते की जानकारी चाहिए होती है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
खसरा और खतौनी चाहिए
  • आपको खसरा और खतौनी के दस्तावेज भी चाहिए। खसरा पटवारी बनाता है, जिसमें जमीन की पूरी जानकारी होती है। जबकि खतौनी के सर्टिफिकेट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होते हैं और इसमें ये जानकारी होती है कि जमीन किसके नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है - फोटो : istock
मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन करते समय आपको अपने मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, क्योंकि इसमें ओटीपी आता है जिसे आपको दर्ज करना होता है। इसके अलावा आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें