इंटरनेट पर इन दिनों भारतीय रेलवे से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तत्काल टिकट में बड़े बदलाव होने का दावा किया जा रहा है। इस खबर के अनुसार भारतीय रेलवे 15 अप्रैल 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग टाइमिंग में बदलाव होगा, जिससे यात्रियों को नई व्यवस्था का पालन करना होगा। इस खबर ने लाखों रेल यात्रियों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है। लेकिन अब भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। आइए, जानते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या है और रेलवे ने क्या कहा है?