फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को सरकार दे रही मुफ्त गैस सिलेंडर, लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज होने चाहिए आपके पास

Mon, 14 Apr 2025 06:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए गैस कनेक्शन का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
केंद्र सरकार देश में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई शानदार योजनाओं को चला रही है। वहीं दूसरी ओर आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है जो भोजन बनाने के लिए पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, कोयले और उपले का इस्तेमाल करती हैं। इन चीजों का उपयोग करके भोजन बनाने पर श्वास संबंधी कई तरह की समस्याओं के होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए गैस कनेक्शन का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास होना जरूरी है। आइए जानते हैं - 

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? किन लोगों को सरकार इस स्कीम का देती है लाभ

4 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करते समय बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने जा रही हैं तो अपने साथ इन दस्तावेजों को जरूर रख लें। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें