फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से तत्काल ट्रेन टिकट टाइमिंग के नियमों में क्या रेलवे करने जा रहा बदलाव? जानिए क्या है सच्चाई

Mon, 14 Apr 2025 07:15 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नियमों के बदलने का दावा किया जा रहा है। IRCTC ने अब इसे स्पष्ट कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट: क्या तत्काल टिकट के समय में बदलाव होगा - फोटो : freepik
इंटरनेट पर इन दिनों भारतीय रेलवे से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तत्काल टिकट में बड़े बदलाव होने का दावा किया जा रहा है। इस खबर के अनुसार भारतीय रेलवे 15 अप्रैल 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग टाइमिंग में बदलाव होगा, जिससे यात्रियों को नई व्यवस्था का पालन करना होगा। इस खबर ने लाखों रेल यात्रियों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है। लेकिन अब भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। आइए, जानते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या है और रेलवे ने क्या कहा है?
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट: क्या तत्काल टिकट के समय में बदलाव होगा - फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया पर क्या था दावा?
वायरल पोस्ट्स में कहा गया कि 15 अप्रैल 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग बदल दी जाएगी। दावे के मुताबिक, AC और नॉन-AC क्लास के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, और प्रीमियम तत्काल टिकटों का समय भी नया बताया गया है। कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि यह बदलाव एजेंटों की धांधली रोकने और यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट: क्या तत्काल टिकट के समय में बदलाव होगा - फोटो : Adobe Stock
इन खबरों ने यात्रियों में उत्सुकता के साथ-साथ कन्फ्यूजन भी पैदा किया, क्योंकि तत्काल टिकट आपात स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में IRCTC ने आधिकारिक बयान देकर इस स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
 

4 of 5
ट्रेन टिकट: क्या तत्काल टिकट के समय में बदलाव होगा - फोटो : AdobeStock
IRCTC ने 11 अप्रैल 2025 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इन दावों का खंडन किया है। IRCTC ने स्पष्ट किया कि “सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ पोस्ट्स में तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों की बुकिंग टाइमिंग में बदलाव का जो दावा किया जा रहा है वो गलत है। AC या नॉन-AC क्लास के लिए तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है।” 
 

ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder: क्या आपका भी रसोई गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? इन उपायों से हो सकती है बचत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट: क्या तत्काल टिकट के समय में बदलाव होगा - फोटो : AdobeStock
इसके साथ ही, रेलवे ने यह भी बताया कि एजेंटों के लिए बुकिंग समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सेंट्रल रेलवे ने भी इस फर्जी दावे का खंडन करते हुए यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि मौजूदा टाइमिंग और नियम बरकरार रहेंगे। यात्रियों को चाहिए कि वे भ्रामक खबरों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारियों पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें- जरूर जानें: पेट्रोल-डीजल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें