फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: सावन में महाकालेश्वर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Mon, 27 Jun 2022 04:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package: अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको श्रावण मास में दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का ये एक हवाई टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों पर घुमाया जाएगा। ऐसे में अगर आप सावन के सीजन में भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के तहत लखनऊ से इंदौर तक आने जाने के लिए फ्लाइट बुक की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर अहिल्या किला, अहिल्या माता, राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर नर्मदा नदी, मान्डू में रानी रूपमती पवेलियन, जहाज महल, हिंडोला महल, इको पॉइंट एवं नीलकंठ मंदिर घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा के दौरान आपको 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा। इसके अलावा सफर के समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा ब्रेकफास्ट और डिनर की पूरी सुविधा की जाएगी।

4 of 5
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम Glimpses of Madhya Pradesh - Ujjain and Indore है। यात्रा के दौरान आपको फ्लाइट में कंफर्ट क्लास में सफर करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Ujjain and Indore Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले इस पैकेज के तहत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको 36,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 28,850 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 27,150 रुपये भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें