IRCTC Kashmir Tour Package Check Price And All Other Tour Details Here: अगर आप कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर की खूबसूरती हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और कटरा में आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां के सुंदर हिल स्टेशन भी दुनिया भर के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कश्मीर घूमना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस कश्मीर पैकेज में आपको कई तरह की विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 7 रातों और 8 दिनों का है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -