फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत थाईलैंड की सैर, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Thu, 05 Sep 2024 06:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड काफी खूबसूरत देश है। यहां आपको खान पान के अलावा रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए भी कई शानदार जगहें मिलेंगी। इसके अलावा थाईलैंड की प्राकृतिक सुंदरता इस देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यही नहीं यहां आपको कई शानदार बीच भी देखने को मिलेंगे। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THAI TREASURES TOUR EX-KOLKATA है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपके पैकेज की शुरुआत 13 सितंबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। इसके बाद आपको सीधे बैंगकॉक ले जाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी की व्यवस्था की जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको कई दूसरी शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको 52,700 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,300 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 46,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें