फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: मुफ्त राशन पाने के लिए तुरंत ऐसे कराएं अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी, ये रहा प्रोसेस

Thu, 05 Sep 2024 05:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Do Ekyc In Ration Card - फोटो : istock
How To Do Ekyc In Ration Card: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई लोगों को दिन में दो टाइम का खाना भी ठीक ढंग से नसीब नहीं होता है। इस कारण हर साल भारत में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु भुखमरी की वजह से होती है।

देश की इसी समस्या को देखते हुए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज मुहैया करा रही है। कोविड के समय से ही देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। अगर आप भी भारत सरकार की मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
How To Do Ekyc In Ration Card - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2024 तय कर रखी है। अगर आप 30 सितंबर, 2024 तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आपको मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Do Ekyc In Ration Card - फोटो : अमर उजाला
इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करा सकते हैं। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर नजदीकी राशन की दुकान पर जाना है। 

4 of 5
How To Do Ekyc In Ration Card - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आपको राशन कार्ड उसकी कॉपी और आधार कार्ड भी लेकर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको राशन डीलर को बताना है कि आपको अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Do Ekyc In Ration Card - फोटो : Amar Ujala
इसके कुछ देर बाद राशन डीलर परिवार के सभी सदस्यों का Pos मशीन में फिंगरप्रिंट लेकर ई-केवाईसी कर देगा। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें