IRCTC Offers Nepal Tour Package 2025: आईआरसीटीसी लोगों को देश विदेश की ऐतिहासिक, सुंदर और चर्चित जगहों की सैर कराने के लिए समय-समय पर कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको नेपाल घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए काफी खास है जो नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और वहां का आध्यात्मिक अनुभव पाना चाहते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यह देश अपनी विविधता के लिए भी काफी जाना जाता है। इन्हीं चीजों को देखने और उनका करीबी से अनुभव पाने के लिए हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में -