फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: 7 दिनों तक थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Mon, 13 Oct 2025 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Thailand Tour Packages 2025: अगर आप भी थाईलैंड की प्राकृतिक खूबसूरती और जीवंत संस्कृति का करीबी से अनुभव करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको थाईलैंड की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Offers 6 Night 7 Days Tour Package - फोटो : AdobeStock
Thailand Tour Package: अगर आप किसी सुंदर देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड में घूमाने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। थाईलैंड अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट और हरे भरे पहाड़ों के तो कहने ही क्या। इसके अलावा यहां की जीवंत संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल और व्यस्त बाजार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। यही नहीं थाई व्यंजन अपनी विविधता और स्वाद के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। अगर आप भी थाईलैंड की प्राकृतिक खूबसूरती और जीवंत संस्कृति का करीबी से अनुभव करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको थाईलैंड की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Saheli Pink Card: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, भाई दूज पर रेखा गुप्ता देने जा रही ये तोहफा
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Offers 6 Night 7 Days Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक थाईलैंड की चर्चित जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम BEST OF THAILAND EX PUNE है। इस टूर का पैकेज कोड WMO055A है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में फुकेत, क्राबी और बैंकॉक घुमाया जाएगा। 

IRCTC: नेपाल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, ऑफर देखकर बैग पैक कर लेंगे आप!
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Offers 6 Night 7 Days Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा की शुरुआत 3 नवंबर, 2025 को पुणे से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। 

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

4 of 5
IRCTC Offers 6 Night 7 Days Tour Package - फोटो : AdobeStock
टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है। यात्रा करते समय आपके लिए पर्याप्त सुविधाओं का बंदोबस्त किया जाएगा। टूर पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर होटल में स्टे सभी की व्यवस्था होगी। आपको किसी तरह की चिंता नहीं करनी है।

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Offers 6 Night 7 Days Tour Package - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 1,22,820 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 99,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 99,500 रुपये है।

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें