PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। आज के इस आधुनिक युग में मशीनों के आने के बाद देश के पारंपरिक कारीगरों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। इस कारण देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को देखते हुए 17 सितंबर, 2023 को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करती है। देश में कई जरूरतमंद लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रहे हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?