फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नए साल पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Thu, 12 Dec 2024 06:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का काफी सुंदर देश है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप नए साल के अवसर पर किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उसने खासतौर पर नए साल को ध्यान में रखते हुए लेकर आया  है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का काफी खूससूरत देश है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के तो कहने ही क्या? इसके अलावा थाईलैंड के पर्यटन स्थल और सुंदर बीच यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको नए साल के अवसर पर थाईलैंड घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NEW YEAR SPECIAL TREASURES OF THAILAND WITH GALA DINNER EX MUMBAI है। इस पैकेज के तहत आपकी कुल 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड WMO041A है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एयरोप्लेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों के लिए कैब की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत 30 दिसंबर, 2024 को मुंबई से हो रही है। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको  80,200 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति आपका किराया 69,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया  69,800 रुपये है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें