अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको जापान में घूमने का मौका मिल रहा है। जापान की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यह देश अपनी प्राचीन संस्कृति, उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जापान की राजधानी टोक्यो की गिनती दुनिया के सबसे विकसित शहरों में की जाती है। यह देश टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में काफी आगे है। इसके अलावा जापान में कई खूबसूरत जगहें भी हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -