फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिेए नेपाल के खूबसूरत पोखरा और काठमांडू की सैर, सिर्फ इतना है किराया

Fri, 18 Oct 2024 06:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
IRCTC Nepal Tour Package 2024: अगर आप दिवाली के बाद किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के पहाड़ों के कहने ही क्या?

नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। यहां की खूबसूरत झीलें नेपाल की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा आपको नेपाल में कई ऐतिहासिक और लोकप्रिय धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। नेपाल की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको नेपाल के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस नेपाल टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। इसका पैकेज कोड NDO04 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 नवंबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है। टूर के दौरान आपको नेपाल में पोखरा और काठमांडू घुमाया जाएगा।

AC Tips: सर्दियों में एसी को कवर करना चाहिए या नहीं? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 49,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के  साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 39,600 रुपये है।

PM Suraksha Bima Yojana: मात्र 20 रुपये खर्च करने के बाद मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें